पश्चिम बंगाल में बिहारियों पर हमला
Updated at : 09 Jun 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोलकाता से पटना रही बस पर पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में बिहारी यात्रियों पर हमला हुआ है. इसमें कई लोगों को चोटें आयी हैं. किसी तरह पटना के मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों ने शनिवार को जक्कनपुर थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनायी. यात्रियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बंगाल टाइगर […]
विज्ञापन
पटना : कोलकाता से पटना रही बस पर पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में बिहारी यात्रियों पर हमला हुआ है. इसमें कई लोगों को चोटें आयी हैं. किसी तरह पटना के मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों ने शनिवार को जक्कनपुर थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनायी. यात्रियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बंगाल टाइगर बस से वे लोग कोलकाता से पटना आ रहे थे.
इसी दौरान बस बर्द्धमान में एक होटल के पास रुकी. वहां लोग नाश्ता-पानी करने लगे. इसी बीच शराब के नशे में कुछ युवक पहुंचे और बस पर बिहार का नंबर देखा और लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे.
इस दौरान बस का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और चालक व खलासी की भी पिटाई कर दी गयी. इसके बाद जो भी सामने आता, उसके साथ मारपीट की गयी. यहां तक की चेन व रुपये भी छीन लिये गये. उन लोगों ने बिना कुछ पूछे ही बस में रहे यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी, जिसके कारण बस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मारपीट करने के बाद अपशब्दों का प्रयोग किया और फिर वहां से जल्दी भागने की धमकी दी.
मारपीट के कारण कई यात्रियों को आयी चोट
मारपीट के कारण कई यात्रियों को चोटें आयी हैं. आसिफ खान ने बताया कि उसकी सोने की चेन छीन ली गयी. जो भी सामने आ रहा था,
उसके साथ मारपीट कर रहे थे. जहांगीर खान ने बताया कि जिस होटल में यह घटना हुई है, वहां के होटल संचालक ने पहले से ही योजना बना रखी थी. उसने ही अपने लोगों को वहां जुटा कर रखा था और मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




