जदयू कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को पटना में

नयी दिल्ली : जनता दल (यूनाईटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को पटना में होगी. केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में जदयू द्वारा एक मंत्री पद के ‘‘सांकेतिक प्रतिनिधित्व’ की पेशकश ठुकराने के बाद यह बैठक होने वाली है. जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की […]
नयी दिल्ली : जनता दल (यूनाईटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को पटना में होगी. केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में जदयू द्वारा एक मंत्री पद के ‘‘सांकेतिक प्रतिनिधित्व’ की पेशकश ठुकराने के बाद यह बैठक होने वाली है. जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसलिए हो रही है कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक सांगठनिक चुनावों एवं अन्य प्रक्रियाओं को अक्टूबर तक पूरा करना है.
केसी त्यागी ने कहा, ‘‘इसे ज्यादा राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.’ हालांकि, जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दल के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इन्कार किया है, लेकिन हाल में अपनी सरकार में अपनी ही पार्टी के आठ विधायकों को शामिल करने और भाजपा के किसी भी विधायक को शामिल नहीं करने के उनके निर्णय से कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच खटास आ गयी है. त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




