बिहार से राज्यसभा के सदस्य बनाए जा सकते हैं पासवान

नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी तथा द्रमुक नेता कनिमोई अब उच्च सदन के सदस्य नहीं रह गये हैं. राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. भाजपा द्वारा राज्यसभा में इन तीन रिक्तियों का इस्तेमाल अपने सहयोगी दल लोजपा […]
नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी तथा द्रमुक नेता कनिमोई अब उच्च सदन के सदस्य नहीं रह गये हैं. राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. भाजपा द्वारा राज्यसभा में इन तीन रिक्तियों का इस्तेमाल अपने सहयोगी दल लोजपा के प्रमुख राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं को उच्च सदन का सदस्य बनाने में किए जाने की संभावना है. पासवान बिहार से राज्यसभा के सदस्य बनाए जा सकते हैं, जहां से रविशंकर प्रसाद उच्च सदन के सदस्य थे.
रविशंकर प्रसाद लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से निर्वाचित हुए हैं. इसी तरह,अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद गुजरात से रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों का उपयोग उन नेताओं को उच्च सदन का सदस्य बनाये जाने में किया जा सकता है जो आम चुनाव में तो पराजित हुए हैं, लेकिन जिन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल करना है. आम चुनाव में शाह गुजरात में गांधीनगर सीट से और ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से निर्वाचित हुई हैं. वहीं, कनिमोई तमिलनाडु की तूत्तुक्कुडि लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




