जदयू के संजय झा और भाजपा के राधामोहन शर्मा ने किया नामांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद की दो सीटों के लिए मंगलवार को अंतिम दिन भाजपा प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा और जदयू के संजय झा ने नामांकन पत्र भरा. तीसरे किसी प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है. दोनों प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया विधानसभा सचिव के कक्ष में पूरी हुई. […]
विज्ञापन
पटना : विधान परिषद की दो सीटों के लिए मंगलवार को अंतिम दिन भाजपा प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा और जदयू के संजय झा ने नामांकन पत्र भरा. तीसरे किसी प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है.
दोनों प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया विधानसभा सचिव के कक्ष में पूरी हुई. इस दौरान भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जदयू की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह मौजूद थे. इनके अलावा दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 मई को नाम वापसी नहीं हुई तो उसी दिन दोनों उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया जायेगा. विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी राधामोहन शर्मा के कागजात बनवाने में देर होने से यह करीब एक घंटे की देर से शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










