ePaper

मुस्लिम टोपी पहनने पर बिहार निवासी युवक की गुड़गांव में पिटाई

Updated at : 27 May 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुस्लिम टोपी पहनने पर बिहार निवासी युवक की गुड़गांव में पिटाई

गुड़गांव: हरियाणा के गुड़गांव में एक पारंपरिक टोपी पहनने पर चार अज्ञात युवकों ने 25 वर्षीय एक मुस्लिम युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पीड़ित की पहचान बिहार निवासी मोहमद बरकर आलम के रूप में हुई है. वह गुड़गांव के जोकब पुरा इलाके में रहता है. […]

विज्ञापन

गुड़गांव: हरियाणा के गुड़गांव में एक पारंपरिक टोपी पहनने पर चार अज्ञात युवकों ने 25 वर्षीय एक मुस्लिम युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पीड़ित की पहचान बिहार निवासी मोहमद बरकर आलम के रूप में हुई है. वह गुड़गांव के जोकब पुरा इलाके में रहता है.

रविवार को पुलिस को दी गयी शिकायत में आलम ने आरोप लगाया कि सदर बाजार लेन में चार अज्ञात युवकों ने उसे टोका और उसके टोपी पहनने पर आपत्ति जतायी. सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवक ने कहा, ‘‘आरोपी ने मुझे धमकी दी, कहा कि इलाके में टोपी पहनने की अनुमति नहीं है. उन्होंने मेरी टोपी हटा दी और मुझे थप्पड़ मारा और मुझे भारत माता की जय बोलने को कहा.’ उन्होंने बताया, ‘‘मैंने उनके निर्देश का पालन किया और भारत माता की जय कहा, उन्होंने मुझे जय श्री राम कहने को कहा जिससे मैंने इंकार कर दिया. इस पर, युवकों ने सड़क किनारे से एक लाठी उठाई और मुझे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे पैरों और पीठ पर मारा.’

प्राथमिकी में आलम ने कहा कि घटना के वक्त वह सदर बाजार के एक मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहा था. उन्होंने बताया कि मदद के लिए चिल्लाने की उसकी आवाज सुन कर उसके समुदाय के अन्य लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये. गुड़गांव शहर के एसीपी राजीव कुमार ने बताया, ‘‘हमें घटना की शिकायत मिली है. सदर थाने में धारा 153, 147, 149, 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हमने व्यक्ति का चिकित्सा परीक्षण भी कराया है.’

भारतीय दंड संहिता की धारा 153 विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने से संबंधित है, जबकि धारा 147 और 149 क्रमशः दंगों और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के अपराधों संबंधित है. धारा 323 और 506 क्रमश: चोट पहुंचाने और आपराधिक मंशा से संबंधित है. एसीपी ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान करने के लिए हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं. आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन