फुलवारी शरीफ व बांकीपुर बालिका उच्च मध्य विद्यालय में रखे जायेंगे पोल्ड इवीएम-वीवीपैट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मतगणना के बाद एएन कॉलेज से इवीएम व वीवीपैट हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार की देर रात कॉलेज के भवनों को खाली कर दिया गया. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि इवीएम व वीवीपैट को फुलवारी शरीफ स्थित गोदाम व बांकीपुर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखा जा […]
विज्ञापन
पटना : मतगणना के बाद एएन कॉलेज से इवीएम व वीवीपैट हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार की देर रात कॉलेज के भवनों को खाली कर दिया गया. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि इवीएम व वीवीपैट को फुलवारी शरीफ स्थित गोदाम व बांकीपुर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखा जा रहा है. इस बार चुनाव में कुल पांच हजार सेट इवीएम का उपयोग किया गया था.
इसमें 4500 के लगभग सीयू, नौ हजार के लगभग बीयू व छह हजार के लगभग वीवीपैट रहे हैं. मतगणना के दौरान खराब होने वाले इवीएम का प्रतिशत पांच से भी कम रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव शांति व निष्पक्ष तरीके से समाप्त हो गया. अब प्रशासन नियमित कार्यों को तेजी से अंजाम देगा.
डीएम ने बताया कि मतदान के दिन काम करने वाले महिला मतदान कर्मियों व दिव्यांग मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रमाण पत्र दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्वीप कोषांग की ओर से कई मतदान केंद्रों खास कर अपराजिता, सक्षम, वसुंधरा व सशक्त केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










