अरुणाचल में सफलता के बाद जेडीयू को मिल सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा, कश्मीर-झारखंड में चुनाव लड़ेगी पार्टी

Updated at : 25 May 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
अरुणाचल में सफलता के बाद जेडीयू को मिल सकता है राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा, कश्मीर-झारखंड में चुनाव लड़ेगी पार्टी

पटना : जदयू को इस साल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है. इसकी अधिकतर शर्तों को पार्टी ने पूरा कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में जदयू की यह बड़ी सफलता है. जॉर्ज फर्नांडीस के जमाने में जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त था. अब एक बार फिर जब से नीतीश […]

विज्ञापन

पटना : जदयू को इस साल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है. इसकी अधिकतर शर्तों को पार्टी ने पूरा कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में जदयू की यह बड़ी सफलता है. जॉर्ज फर्नांडीस के जमाने में जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त था. अब एक बार फिर जब से नीतीश कुमार ने पार्टी अध्यक्ष का दायित्व संभाला है, जदयू को दूसरे प्रांतों में भी सफलता मिल रही है. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू आठ सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बन गया है.

साथ ही 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता की हैसियत भी हासिल कर ली है. अरुणाचल की सफलता के बाद इस साल जम्मू-कश्मीर आैर झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जदयू अपने उम्मीदवार उतारेगा. जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कई नेता स्थानीय निकाय चुनाव जीत चुके हैं. नगालैंड में भी जदयू के एक विधायक हैं और सरकार में मंत्री भी हैं.

दयू के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दो राज्यों की विधानसभाओं में जदयू के विधायक हैं. पार्टी नेता बताते है कि कश्मीर में 13% वोट पाने वाले नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता सांसद और सरकार बनाने की हैसियत पा लेते हैं. जदयू भी इस बार के चुनाव में अपनी किस्मत आजमायेगा.

झारखंड में महतो-आदिवासी का गठजोड़ बनायेगा जदयू : झारखंड में जदयू महतो (कुरमी) और आदिवासी गठजोड़ के पुराने फाॅर्मुले को अपनायेगा. जदयू ने आदिवासियों के मुखर नेता सालखन मूर्मू को झारखंड में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा महतो समुदाय के एक प्रखर युवा नेता को पार्टी संयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है. झारखंड में जदयू का पूर्व का आधार रहा है. वहां इसके कई विधायक हुए और मंत्री भी बने. अभी झारखंड में भाजपा और जदयू अलग-अलग हैं.

अरुणाचल में मिले 10 फीसदी वोट
बिहार में जदयू ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 71 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं 2018 में नगालैंड विधानसभा चुनाव में जदयू के 12 प्रत्याशी चुनाव लड़े, जिनमें से एक पर जीत हासिल हुई थी, जबकि पांच सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. नगालैंड विधानसभा चुनाव में जदयू को करीब पांच फीसदी वोट मिले थे.

हाल ही में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू ने 14 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें आठ को जीत मिली. वहां जदयू को करीब 10 फीसदी वाेट मिले. जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी और राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने की राह पर है.
अरुणाचल में भाजपा ने समर्थन मांगा, तो पार्टी करेगी विचार : त्यागी : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने यदि जदयू से विधिवत समर्थन मांगा तो पार्टी इस पर विचार कर सकती है. वैसे जदयू ने वहां नेता विपक्ष के दर्जा के लिए अपना दावा पेश किया है. वहीं, झारखंड में भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में जाये और जदयू को इसमें शामिल होने का न्योता दे तो पार्टी इस पर विचार कर सकती है.
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की शर्तें
यदि कोई पार्टी कम-से-कम तीन राज्यों को मिलाकर लोकसभा की दो फीसदी सीटें (2014 के चुनाव के अनुसार 11 सीटें) जीतती है.
यदि कोई पार्टी चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में छह फीसदी वोट प्राप्त करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन