चुनाव रिजल्ट लूट की साजिश, मुंहतोड़ जवाब देगी जनता – महागठबंधन

पटना : लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले एग्जिट पोल को बिहार महागठबंधन के नेताओं ने एक सिरे से खारिज कर दिया है. एग्जिट पोल जारी होने के दूसरे दिन मंगलवार को पटना में महागठबंधन ��े वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि देश के इतिहास में पहली बार रिजल्ट लूटने का प्रयास किया जा […]
पटना : लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले एग्जिट पोल को बिहार महागठबंधन के नेताओं ने एक सिरे से खारिज कर दिया है. एग्जिट पोल जारी होने के दूसरे दिन मंगलवार को पटना में महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि देश के इतिहास में पहली बार रिजल्ट लूटने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सभी नेताओं ने भाजपा और सत्ताधरी दल पर सीधा आरोप लगाया.
यह षड्यंत्र रचा गया कि कैसे चुनाव जीतें. इसी षड्यंत्र का हिस्सा है, एग्जिट पोल. एग्जिट पोल से नेताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की गयी है. उन्होंने कहा कि मीडिया में आने वाला एग्जिट पोल का जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है. इस एग्जिट पोल को वह सिरे से खारिज करते हैं. कोई बता दे कि कहीं किसी एग्जिट पोल वाले ने किसी से कुछ पूछा है.
पर, मनोवैज्ञानिक उभार के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है. महागठबंधन की प्रेस काॅन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे, वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और हम के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










