इवीएम बरामदगी में चुनाव आयोग स्थिति स्पष्ट करे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि देश भर के स्ट्रांग रूम के आसपास इवीएम की बरामदगी हो रही है. ट्रकों और निज�� वाहनों में इवीएम पकड़े जा रहे हैं. ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है. कब, क्यों, कौन और किस लिए इन्हें ले जा रहा है. क्या […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि देश भर के स्ट्रांग रूम के आसपास इवीएम की बरामदगी हो रही है. ट्रकों और निजी वाहनों में इवीएम पकड़े जा रहे हैं. ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है. कब, क्यों, कौन और किस लिए इन्हें ले जा रहा है. क्या यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है. चुनाव आयोग को अतिशीघ्र स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ चुनाव आयोग का ऐसा सलूक दुर्भाग्यपूर्ण है. सोचिए आम मतदाता के साथ कैसा हुआ होगा. चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव की जगह किसी और का फोटो लगाने के मामले में क्या कारवाई की. इसके दोषी कौन हैं. तेजस्वी के साथ ही ऐसा क्यों किया गया. क्या साजिश रची जा रही थी.
उन्होंने कहा कि सीबीआइ, इडी की तरह चुनाव आयोग ने भाजपा से पहले गठबंधन किया अब उसमें विलय कर बेशर्मी से काम कर रहा है. वोटिंग के दिन को तेजस्वी यादव को फर्जी तरीके से फंसाने और बदनाम करने के लिए उसकी जगह किसी और का फोटो लगा दिया गया, ताकि बेवजह विवाद उत्पन्न कर नकारात्मकता व विघ्न पैदा किया जाये.
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी बेटी रोहिणी मतदान से एक दिन पहले सिंगापुर से चलकर पटनाआयी थी, लेकिन मतदाता सूची से उसका नाम नदारद था. भाजपा के कार्यकर्ता सह चुनाव आयोग अधिकारी यह बताएं िक उसका नाम सूची से क्यों काटा गया.
राबड़ी देवी ने कहा –
- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ चुनाव आयोग का सलूक दुर्भाग्यपूर्ण है
- उनकी बेटी रोहिणी का मतदाता सूची से नाम क्यों काटा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










