बिहार : पूर्व विधायक महेंद्र बैठा के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जताया शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 5:00 PM
पटना : पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा के आकस्मिक निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सुशील मोदी ने कहा कि विगत रात्रि दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया. पूर्व विधायक महेंद्र बैठा वर्ष 2010 के चुनाव में भाजपा के टिकट […]
पटना : पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा के आकस्मिक निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सुशील मोदी ने कहा कि विगत रात्रि दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया. पूर्व विधायक महेंद्र बैठा वर्ष 2010 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये थे. वे उसके पहले भी दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे. वे समाजसेवी और गरीबों के बीच हमेशा सक्रिय रहने वाले राजनेता थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है.
उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में परिजनों, समर्थकों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










