Hajipur News : वार्ड 18 में सड़क पर फैले कचरे से लोगों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

Hajipur News : बदबू और परेशानी से जूझ रहे लोगों को खबर के बाद राहत

Hajipur News : बदबू और परेशानी से जूझ रहे लोगों को खबर के बाद राहत

विज्ञापन

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में नाला उड़ाही के बाद बीते एक सप्ताह से सड़क पर पड़े कचरे से राहगीरों की हो रही परेशानी से संबंधित खबर गुरुवार को प्रभार खबर में प्रकाशित किए जाने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया.इस दौरान आनन फानन में सड़क से कचरा हटा दिया गया.जिस पर स्थानीय लोगों ने हर्ष जताते हुए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त की है.जानकारी के अनुसार वार्ड 18 में गौतम द्वार से निकलकर वाया नदी तक जानेवाली गोविंदनगर मुहल्ले की सड़क किनारे निर्मित नाला की उड़ाही के बाद संवेदक द्वारा सड़क के बीचोबीच कचरा छोड़ दिया गया था.बीते एक सप्ताह से सड़क पर कचरा पसरा रहने के कारण राहगीरों को जहां आने जाने में काफी परेशानी होती थी वहीं कचरे से निकल रही बदबू से मुहल्ले वासी भी काफी परेशान थे.जिसकी शिकायत कई कई बार स्थानीय पार्षद तथा सफाई पर्यवेक्षक से किए जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देता था.नगर वासियों की समस्या को गुरुवार को प्रभात खबर में नाले की उड़ाही कर सड़क पर छोड़ा कचरा,राहगीर परेशान शीर्षक से प्रकाशित की गई थी.

प्रभात खबर की पहल से वार्ड 18 के लोगों को मिली बड़ी राहत

खबर छपते ही नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार ने संज्ञान में लेते हुए सफाई पर्यवेक्षक से जवाब तलब कर अविलंब कचरा उठाने का निर्देश दिया.पदाधिकारी का निर्देश का पालन करते हुए सुबह 9 बजे के करीब सड़क से कचरा उठा लिया गया.प्रभात खबर की खबर पर हुई कार्रवाई और कचरा उठा लिए जाने पर हर्ष जाहिर करते हुए स्थानीय मुकेश गुप्ता,सुमित सहगल,संजीव गुप्ता,प्रो.धर्मेंद्र कुमार,राजेश कुमार,प्रो अरुण गुप्ता,मनोज जायसवाल, सोनू सिंह,संजय गुप्ता के साथ अन्य लोगों ने प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभात खबर सिर्फ अखबार ही नहीं सच में यह एक आंदोलन की तरह कार्य कर रही है.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन