एम्स में मरीज की मौत, परिजनों ने मेन गेट बंद किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप फुलवारीशरीफ/पटना : पटना एम्स में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को घंटों हंगामा किया, जिसके कारण अफरा- तफरी मच गयी. इसके साथ ही मेन गेट पर ताला भी जड़ दिया. परिजनों का आरोप था कि डाॅक्टर की लापरवाही […]
विज्ञापन
मरीज के परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
फुलवारीशरीफ/पटना : पटना एम्स में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को घंटों हंगामा किया, जिसके कारण अफरा- तफरी मच गयी. इसके साथ ही मेन गेट पर ताला भी जड़ दिया.
परिजनों का आरोप था कि डाॅक्टर की लापरवाही से मौत हुई है. मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन बेचकर 20 लाख रुपये खर्च कर दिये फिर भी मरीज की जान डॉक्टर की लापरवाही से चली गयी. परिजन देर रात तक बॉडी एम्स में ही रखे थे और मुआवजा की मांग करने लगे. हालांकि मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ की पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया फिर मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










