शाम तक बूथों पर पहुंच जायेगी इवीएम

पटना : मतदान की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इवीएम व वीवीपैट विधानसभावार सील हो चुके हैं. अब जिला निर्वाचन-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश दिया है कि शनिवार को सुबह आठ बजे तक पीसीसीपी में लगे दंडाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के डिस्पैच क्षेत्र में पहुंचेंगे. इसके बाद वहां से इवीएम व […]
पटना : मतदान की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इवीएम व वीवीपैट विधानसभावार सील हो चुके हैं. अब जिला निर्वाचन-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश दिया है कि शनिवार को सुबह आठ बजे तक पीसीसीपी में लगे दंडाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के डिस्पैच क्षेत्र में पहुंचेंगे. इसके बाद वहां से इवीएम व वीवीपैट को लेकर शनिवार को ही अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र तक पहुंचाना होगा. डिस्पैच सेंटर जाने के लिए सुबह पांच बजे गांधी मैदान के गेट नंबर पांच पर अवस्थित जिला वाहन कोषांग से रिंग बस सर्विस की व्यवस्था की गयी है. सभी बसों पर बैनर लगाने की व्यवस्था वाहन कोषांग द्वारा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




