ePaper

जरूरी है मतदाता सूची में नाम

Updated at : 16 May 2019 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
जरूरी है मतदाता सूची में नाम

पटना : वोट करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप का नाम वोटर लिस्ट यानी मतदाता सूची में रहे. अगर आप के पास फोटो वाला वोटर पहचान पत्र है, लेकिन लिस्ट में नाम है, तो भी अाप को वोट देने का अधिकार नहीं है. बुधवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

पटना : वोट करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप का नाम वोटर लिस्ट यानी मतदाता सूची में रहे. अगर आप के पास फोटो वाला वोटर पहचान पत्र है, लेकिन लिस्ट में नाम है, तो भी अाप को वोट देने का अधिकार नहीं है.

बुधवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि सोशल मीडिया में बीते कई दिनों से कई तरह के गलत मैसेज प्रचारित किये जा रहे हैं. एक मैसेज है कि जिनके वोटर कार्ड नहीं बने है या जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है.
अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. वोटिंग के दिन दो फोटो व फोटो आइडी प्रूफ लेकर पोलिंग बूथ पर जायें और फार्म नंबर सात भर जमा करें, अाप को वोट देने दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से एेसी कोई सुविधा नहीं दी गयी है. वोट करने के लिए आप का नाम हर हाल में वोटर लिस्ट में होना ही चाहिए.
यहां किये गये हैं सीलिंग कार्य
दोनों लोकसभा के चुनाव में प्रयोग होने वाले इवीएम व वीवीपैट का सीलिंग कार्य बांकीपुर के कन्या उच्च विद्यालय में किया गया है. सीलिंग के बाद दीघा, बांकीपुर तथा कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए इवीएम, वीवीपैट का डिस्पैच बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल से किया जायेगा.
बख्तियारपुर, फतुहा के लिए गुलजारबाग पॉलिटेक्निक में किया गया है. दानापुर, मनेर के लिए दानापुर के बीएस कॉलेज में किया गया है. फुलवारी, मसौढ़ी के लिए मसौढ़ी के गिरजा कुंवर हाईस्कूल से किया गया है. पालीगंज के लिए प्रखंड कार्यालय व विक्रम के लिए पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय को इवीएम व वीवीपैट का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन