ePaper

पटना : नीतीश हार की बौखलाहट में दे रहे धमकी : तेजस्वी यादव

Updated at : 15 May 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीतीश हार की बौखलाहट में दे रहे धमकी : तेजस्वी यादव

पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार हार की बौखलाहट में अब खुलेआम मंचों से धमकी दे रहे हैं कि लालू जी को कभी भी जेल से बाहर नहीं आने दूंगा. यानी मान रहे हैं कि उन्होंने अपने गुर्गों के साथ साजिश कर लालू प्रसाद को जेल […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार हार की बौखलाहट में अब खुलेआम मंचों से धमकी दे रहे हैं कि लालू जी को कभी भी जेल से बाहर नहीं आने दूंगा. यानी मान रहे हैं कि उन्होंने अपने गुर्गों के साथ साजिश कर लालू प्रसाद को जेल भेजा था.
तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा िक नीतीश कुमार के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश हो चुका है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को संविधान का जरा सा भी ज्ञान है, तो पता कर लेना चाहिए कि निचली अदालत से ऊपर और भी अदालतें हैं. हम उनकी तरह जमीर और जनादेश नहीं बेचते हैं. हम फांसीवादियों से डटकर लड़ते और जीतते हैं. 11 करोड़ बिहारवासियों की पीठ में छुरा घोंप आपने जनादेश का चीरहरण किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन