पटना : सर्जिकल स्ट्राइक पर मायूस होते हैं लालू प्रसाद : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद पाकिस्तान की खुशी में खुश होते हैं. लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी जैसी गर्व करने वाली घटनाओं से इनके चेहरे पर मायूसी छा जाती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी पत्रिका टाइम्स में भारत की […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद पाकिस्तान की खुशी में खुश होते हैं. लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी जैसी गर्व करने वाली घटनाओं से इनके चेहरे पर मायूसी छा जाती है.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी पत्रिका टाइम्स में भारत की लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निंदात्मक लेख छपने से भी लालू प्रसाद इतने खुश हुए कि तुरंत उसके समर्थन में ट्वीट कर दिया. उन्होंने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि भारत के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाला पत्रकार पाकिस्तानी नागरिक है.
क्या एक पाकिस्तानी से कोई निष्पक्ष लेख की आशा कर सकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद ने आतंकवाद की नर्सरी चलाने वाले पाकिस्तान की कभी निंदा नहीं की. इधर, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 13 मई को मसौढ़ी में सुबह 11 बजे, बिहारशरीफ में दोपहर डेढ़ बजे, जहानाबाद में पौने चार बजे और दानापुर में शाम छह बजे रोड शो करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




