पटना : नीतीश कुमार ने शिक्षकों को अपमानित कर ठग लिया : तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन
पटना :  नीतीश कुमार ने शिक्षकों को अपमानित कर ठग लिया : तेजस्वी

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में केस लड़ा और मोदी सरकार की कानूनी सहायता से उन्हें केस में हरवाया. नीतीश-मोदी की निरंकुशता और मिलीभगत से साढ़े तीन लाख शिक्षकों के बीच समान काम के लिए […]

विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में केस लड़ा और मोदी सरकार की कानूनी सहायता से उन्हें केस में हरवाया. नीतीश-मोदी की निरंकुशता और मिलीभगत से साढ़े तीन लाख शिक्षकों के बीच समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिलने से असंतोष है. नीतीश कुमार ने शिक्षकों को अपमानित कर ठग लिया है.

इससे शर्मनाक क्या हो सकता है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश-मोदी के पास अपने प्रिय पूंजीपतियों पर लुटाने और भगाने के लिए खरबों रुपये हैं, लेकिन बिहार के भविष्य को पढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने वाले शिक्षकों के लिए धन नहीं है.
हमारी सरकार आने पर शिक्षकों के हितों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर जैसे को देने के लिए नीतीश कुमार के पास हजारों-करोड़ हैं, लेकिन बच्चों का भविष्य संवारने वाले नियोजित शिक्षकों को वेतन देने के लिए बजट नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन