देश काे तय करना है, कैसा हो प्रधानमंत्री – सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश को तय करना है, उसे पांच साल बिना छुट्टी लिए 18 घंटे काम करने वाला नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए या हर दूसरे-तीसरे महीने भारत की गर्मी से परेशान होकर संसद के चलते सत्र तक को नजरअंदाज कर स्वीट्जरलैंड और यूरोप की ठंडी वादियों […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश को तय करना है, उसे पांच साल बिना छुट्टी लिए 18 घंटे काम करने वाला नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए या हर दूसरे-तीसरे महीने भारत की गर्मी से परेशान होकर संसद के चलते सत्र तक को नजरअंदाज कर स्वीट्जरलैंड और यूरोप की ठंडी वादियों में छुट्टियां मनाने वाला राहुल गांधी चाहिए.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि क्या 1987 में उनके पिता और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी लक्ष्यद्वीप के बंगाराम द्वीप पर छुट्टियां मनाने आइएनएस विराट से अपने और मित्रों के परिवार तथा विदेशी रिश्तेदारों के साथ क्या नहीं गये थे.
उनके साथ पत्नी सोनिया गांधी, पुत्री प्रियंका, पुत्र राहुल, मित्र अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार, सोनिया गांधी की मां, बहन और उनके बच्चे तथा बहन के पति वाल्टर विंची, सोनिया गांधी की एक जर्मन मित्र वहां क्या कर रहे थे. राजीव गांधी अपने कार्यकाल में नये साल, क्रिसमस और अन्य छुट्टियां मनाने के लिए आइएनएस विराट का उपयोग किया करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










