मसौढ़ी : चुनाव देश बचाने के लिए है: तेजस्वी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : केंद्र की भाजपा नीत सरकार संविधान व देश हित के खिलाफ काम कर रही है. इसलिए वर्ष 2019 का चुनाव मीसा भारती अथवा महागठबंधन के लिए नहीं है, बल्कि संविधान और देश को बचाने के लिए है. उक्त बातें सूबे के प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को स्थानीय […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : केंद्र की भाजपा नीत सरकार संविधान व देश हित के खिलाफ काम कर रही है. इसलिए वर्ष 2019 का चुनाव मीसा भारती अथवा महागठबंधन के लिए नहीं है, बल्कि संविधान और देश को बचाने के लिए है. उक्त बातें सूबे के प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है. देश के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए इस सरकार को सता से हटाना अनिवार्य हो गया है. उन्होंने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी मीसा भारती को जीताकर लालू प्रसाद को जेल से मुक्क कराने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










