ePaper

पटना सिटी : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा-तफरी

Updated at : 08 May 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा-तफरी

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के पानदरीवा गली हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले अमरनाथ रजक के घर में मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पीड़ित परिवार की मानें तो अगलगी की इस घटना में लगभग चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो […]

विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के पानदरीवा गली हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले अमरनाथ रजक के घर में मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.
पीड़ित परिवार की मानें तो अगलगी की इस घटना में लगभग चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी है. हालांकि, सूचना पाकर मौके पर एक फायर यूनिट आग को बुझाने के लिए पहुंची. जहां आग को बुझाया गया. घटना के संबंध में पीड़ित की मीना देवी ने बताया कि दोपहर में परिवार के लोग आराम कर रहे थे. इसी दरम्यान घर के उपरि तल्ले पर स्थित कमरा से धुआं निकलने लगा. इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी.
देखते ही देखते कमरे में रखे कूलर, फ्रिज, डाइनिंग टेबुल, पलंग, बिछावन, कपड़ा, कमरे में रखे महत्वपूर्ण कागजात समेत अन्य सामान जल गये. हालांकि, आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने भी सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया. इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. सूचना पाकर मौके पर एक यूनिट आग बुझाने के लिए पहुंची. जहां पर फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया, पुलिस निर्माण निगम से सेवानिवृत्त अमरनाथ रजक ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को बेटे की शादी हुई थी.
जिसमें नया कपड़ा, दस्तावेज व कुछ नकद रुपये भी जल गये. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक यूनिट ने एक घंटे में आग को बुझा दिया. पीड़िता ने चार लाख रुपये के नुकसान की आशंका जतायी है. हालांकि, अगलगी से मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित करा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन