पटना : मिस्टर क्लीन पर लगे बोफोर्स दलाली व दंगों के दाग : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजीव गांधी की सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचारी थी, बल्कि सिख नरसंहार और भागलपुर दंगे के कारण वह देश की सबसे ज्यादा असहिष्णु सरकार थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि जनता के पास एक रुपये में सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे. मिस्टर […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजीव गांधी की सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचारी थी, बल्कि सिख नरसंहार और भागलपुर दंगे के कारण वह देश की सबसे ज्यादा असहिष्णु सरकार थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि जनता के पास एक रुपये में सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे.
मिस्टर क्लीन के दामन पर हिंसा और घोटाले के दाग थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बोफोर्स तोप घोटाले और क्वात्रोच्चि को मिली करोड़ों रुपये की दलाली के बारे में जब देश पहले ही बहुत कुछ जान चुका है, तब एक पूर्व प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का जिक्र कांग्रेस को आचार संहिता का उल्लंघन क्यों लग रहा है.
दूसरी तरफ राहुल गांधी राफेल विमान सौदे में कैग, फ्रांस की सरकार और सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट के बावजूद गरीब-पिछड़े परिवार से आये ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बता रहे हैं. कांग्रेस बताये कि प्रियंका गांधी क्या चौकीदार को चोर बताने वाले नारे लगवा कर आचार संहिता का पालन कर रही हैं. क्या नेहरू-गांधी-राजवंश के लिए अलग आचार संहिता लागू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










