रविशंकर प्रसाद ने किया प्रचार, पटना साहिब के लिए जदयू ने झोंकी ताकत
Updated at : 06 May 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए जदयू ने अपनी ताकत झोंक दी है. इसके तहत रविवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में पटना महानगर के 75 वार्ड और 19 सेक्टर के जदयू प्रतिनिधियों की चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक हुयी. […]
विज्ञापन
पटना : पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए जदयू ने अपनी ताकत झोंक दी है. इसके तहत रविवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में पटना महानगर के 75 वार्ड और 19 सेक्टर के जदयू प्रतिनिधियों की चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक हुयी. इस अवसर पर पटना महानगर जदयू की ओर से रविशंकर प्रसाद को सम्मानित किया गया.
पटना महानगर के जदयू प्रतिनिधियों के साथ रविशंकर प्रसाद की अगली बैठक 10 मई को होगी. इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहटा में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें कहा था कि लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. ऐसे में जदयू और भाजपा के बीच दिल का समझौता है. यह चुनाव आशा बनाम अवसरवाद का है. उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि छठे चरण का चुनाव होने के बाद उसके नेता सरेंडर कर देंगे. उन्होंने दावा किया कि वे रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे जीतने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पटना साहिब ले आयेंगे. इस दौरान बिहार विधान परिषद में जदयू के सचेतक और विधान पार्षद संजय गांधी ने जदयू कार्यकर्ताओं से पटना साहिब के चुनाव में लगने और रविशंकर प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की अपील की. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में लगने की अपील की. दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने 19 मई को मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की कार्यकर्तओं से अपील की.
चुनाव प्रचार करते रविशंकर प्रसाद पहुंचे पीरमुहानी : पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सत्ता हथियाने के विपक्ष के तमाम हथकंडे को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है.
पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का उमड़ रहा अपार स्नेह और प्यार यही दर्शाता है. राजधानी के कई इलाकों में रविवार को रविशंकर प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान आम लोगों से जगह-जगह ठहर कर मुलाकात की. इसी दौरान वह पीरमुहानी पहुंचे. भावुक होकर यहां बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरा बचपन पीरमुहानी की गलियों में बीता. काफी समय तक यहां के वाशिंदों से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




