दानापुर : आठ घंटे सड़क जाम, पुलिस पर पथराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

बिस्कुट फैक्टरी के पास की अागजनी तीन युवकों का हुआ था अपहरण, एक लापता दानापुर : थाना क्षेत्र के नासरीगंज बाबू साहब गली निवासी स्व महेश राय के अपहृत पुत्र मुकेश का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहृत मुकेश की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल […]
विज्ञापन
बिस्कुट फैक्टरी के पास की अागजनी
तीन युवकों का हुआ था अपहरण, एक लापता
दानापुर : थाना क्षेत्र के नासरीगंज बाबू साहब गली निवासी स्व महेश राय के अपहृत पुत्र मुकेश का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहृत मुकेश की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल रवि के भाई विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर गुस्साये परिजनों व स्थानीय लोगों में सुबह छह बजे से ही दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को नासरीगंज प्राचीन देवी मंदिर व बिस्कुट फैक्टरी मोड़ के पास आगजनी कर जाम कर दिया. इसी दौरान करीब सवा एक बजे उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस पर पथराव की सूचना मिलने पर गंगा घाट से पुलिस जाम स्थल पर पहुंची.
इसकी सूचना एसडीओ अंशुल कुमार को दी गयी. सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे बाद एसडीओ अंशुल कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, एएसपी अशोक मिश्र, फुलवारी डीएसपी संजय कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर जाम कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा.
तब जाकर करीब दो बजे दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल हो पाया. स्थिति को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. बतादें कि रविवार की देर रात नासरीगंज निवासी स्व महेश राय के पुत्र मुकेश, शिव दयाल राय के पुत्र अवधेश कुमार व पांचु राय के पुत्र छोटू को रामजीचक निवासी रवि गोप भोज में खाने के बहाने ले गये थे.
तब से मुकेश लापता है, जबकि अवधेश छत से कूद कर फरार हो गया था और छोटू को आंख पर पट्टी बांध कर बधार में फेंक दिया था. अपहृत मुकेश की मां किरण देवी ने कहा कि दो दिन हो गया अभी तक मेरा बेटा का कोई पता नहीं चला कहां है मेरा बेटा पुलिस केवल खोजबीन की बात कर रही है. पर अभी तक कुछ नहीं हो रहा. कोई सुराग नहीं मिला. इस दौरान पुलिस ने कई जगहों पर मुकेश की तलाश की लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं िमल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




