पटना : विवाद में रेस्टोरेंट संचालक को मारी गोली, घायल
Updated at : 01 May 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ मदन लाल जैन गली की घटना पटना : कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ मदन लाल जैन गली में सोमवार की देर रात 11.30 बजे आपसी विवाद में रेस्टोरेंट संचालक छोटू राय (25) को असामाजिक तत्वों ने गोली मार दी. खून से लथपथ छोटू किसी तरह से वहां से घर की ओर भागा. […]
विज्ञापन
कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ मदन लाल जैन गली की घटना
पटना : कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ मदन लाल जैन गली में सोमवार की देर रात 11.30 बजे आपसी विवाद में रेस्टोरेंट संचालक छोटू राय (25) को असामाजिक तत्वों ने गोली मार दी. खून से लथपथ छोटू किसी तरह से वहां से घर की ओर भागा. इस दौरान उसका पीछा भी किया गया, लेकिन गोली की आवाज सुन कर लोगों को बाहर आता देख गोली मारने वाले वहां से फरार हो गये.
लोगों ने छोटू को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. गोली उसके जांघ में लगी है. उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. छोटू के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कंकड़बाग थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है.
कंकड़बाग के ही हैं आरोपित
छोटू का रेस्टोरेंट स्पाइसी ट्रीट कंकड़बाग के डिफेंस कॉलोनी में स्थित है और आवास आजाद पथ रोड नंबर पांच में है. छोटू कुमार ने पुलिस को दिये गये बयान में कंकड़बाग के आजाद पथ के रोड नंबर दो में रहने वाले मुन्ना राय, उसके दो बेटे रामकुमार राय, विजय राय , रामकुमार राय के बेटे मोनू राय व स्व मेघनाथ राय के बेटे गोलू को आरोपित बनाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मुन्ना राय के घर पर छापेमारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला.
घर लौट रहा था छोटू
छोटू रोज की तरह अपने रेस्टोरेंट को बंद कर 11.30 बजे बाइक से मदन जैन गली होते हुए आजाद पथ स्थित अपने आवास पर आ रहा था. इसी बीच मदन जैन गली में पहले से ही घात लगाये पांच-छह की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उसे घेर लिया और बाइक को रोक दिया.
छोटू ने बताया कि मुन्ना राय ने अपने साथ वालों को उसे गोली मारने का इशारा किया तो विजय राय ने पिस्तौल तान दी. इसी बीच उसने हाथ से झटका देकर पिस्तौल को हटा दिया, जिसके कारण गोली उसके जांघ में लगी. वह वहां से भागने लगा तो पीछे से राम कुमार राय ने फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




