चौथे चरण की सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले घटे उम्मीदवार, 2014 के चुनाव में थे 71 प्रत्याशी

Updated at : 29 Apr 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
चौथे चरण की सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले घटे उम्मीदवार, 2014 के चुनाव में थे 71 प्रत्याशी

पटना : राज्य में 29 अप्रैल को चौथे चरण की पांच सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव में पिछले साल की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या कम है. ऐसे में दागी उम्मीदवारों की संख्या भी घटी है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी कमी […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में 29 अप्रैल को चौथे चरण की पांच सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव में पिछले साल की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या कम है. ऐसे में दागी उम्मीदवारों की संख्या भी घटी है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी कमी आयी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि 2014 के चुनाव में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में कुल 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. उनमें से 24 पर विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वहीं 71 में से 14 निर्दलीय खड़े थे. पांच महिला उम्मीदवार चुनाव में खड़ी थीं.
वर्ष 2019 में 66 उम्मीदवार : वहीं 2019 में इन पांच सीटों पर 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 24 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उम्मीदवारों में तीन महिला हैं. 20 उम्मीदवार निर्दलीय खड़े हैं.
2009 की तुलना में 2014 में बढ़ा वोट प्रतिशत : राज्य में 2009 में 44.27 प्रतिशत वोट पड़े थे. वहीं 2014 में कुल 6,38,00,160 मतदाता थे जिनमें से 3,53,04,368 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. इस तरह कुल मतदान 55.33 प्रतिशत रहा था. वहीं 2014 में दरभंगा में 55.45 प्रतिशत, उजियारपुर में 60.22 प्रतिशत, समस्तीपुर में 57.38 प्रतिशत, बेगूसराय में 60.61 प्रतिशत और मुंगेर में 53.17 प्रतिशत वोट डाले गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन