ePaper

तेजस्वी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- बीजेपी के IT सेल की तरह काम कर रहे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग

Updated at : 27 Apr 2019 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- बीजेपी के IT सेल की तरह काम कर रहे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में पार्टी की बागडोर संभाले उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बीएसपी की मुखिया मायावती के खिलाफ, हमारे परिवार के खिलाफ […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में पार्टी की बागडोर संभाले उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बीएसपी की मुखिया मायावती के खिलाफ, हमारे परिवार के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं. बीजेपी के लोग विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि, वे जानते हैं कि इस चुनाव में वे संबंधित राज्यों में ‘महागठबंधन’ से हारनेवाले हैं. सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग बीजेपी के सूचना प्रौद्योगिकी सेल की तरह काम कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने बेगूसराय से पार्टी प्रत्याशी तनवीर हसन को लेकर कहा है कि हम सभी 40 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं. बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन साहब भारी अंतर से बेगूसराय सीट जीतने जा रहे हैं. जो माहौल वहां बन रहा है, हम उससे परेशान नहीं हो रहे हैं. क्योंकि, जनता ने अपना मन बना लिया है.उन्होंने कहा कि हम सभी 40 सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। तनवीर साहब (RJD बेगूसराय लोकसभा उम्मीदवार तनवीर हसन) बेगूसराय सीट जीतने जा रहे हैं और वह भी भारी अंतर से। जो भी माहौल बनता है, हम परेशान नहीं होते हैं, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन