गोवा की तर्ज पर पर्यटकों को मिलेगी स्टाइलिश बाइक
Updated at : 20 Apr 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार में आये पर्यटक अब गोवा की तर्ज पर किराये पर स्टाइलिस्ट बाइक ले पायेंगे. पर्यटकों की बढ़ी संख्या को देखते हुए विभाग पर्यटकों को मोटरसाइकिल की सुविधा देने की योजना बना रहा है. योजना शुरू होने के बाद पर्यटक बाइक की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे. बुकिंग एक बार में तीन घंटे के […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में आये पर्यटक अब गोवा की तर्ज पर किराये पर स्टाइलिस्ट बाइक ले पायेंगे. पर्यटकों की बढ़ी संख्या को देखते हुए विभाग पर्यटकों को मोटरसाइकिल की सुविधा देने की योजना बना रहा है. योजना शुरू होने के बाद पर्यटक बाइक की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे.
बुकिंग एक बार में तीन घंटे के लिए होगी और इसका रेट भी तय होगा, जिसका भुगतान पर्यटक ऑनलाइन कर पायेंगे. टाइमिंग बढ़ाने के लिये समय खत्म होने के एक घंटा पहले दोबारा से लॉगइन करके पैसा जमा कर देना होगा. यह सुविधा बिहार के सभी पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध रहेगी.
एक कलर का होगा बाइक का नंबर प्लेट
पर्यटकों को घूमने के लिये दी जाने वाली बाइक का नंबर प्लेट एक कलर का होगा, ताकि बाइक की पहचान आराम से हो सके. इससे जांच करने में अधिकारियों को परेशानी नहीं होगी.
पर्यटकों को मिलने वाली बाइक का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बाइक का नंबर व मालिकों का नाम जिला प्रशासन के पास रहेगा. बाइक में जीपीएस सिस्टम भी लगा होगा, जिसके बाद बाइक कहां-से-कहां तक जा रही है, इसे ऑनलाइन ट्रेस किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




