पटना : वज्रपात के आश्रितों को मिला चार लाख अनुदान
Updated at : 11 Apr 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने वज्रपात से हुई मौत मामले में सभी मृतक के आश्रितों को चार लाख की दर से अनुग्रह अनुदान दे दिया है. वज्रपात से दरभंगा और समस्तीपुर में दो-दो तथा शेखपुरा और भोजपुर में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई है. दरभंगा में एक की मृत्यु तेज आंधी में दीवार गिरने […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने वज्रपात से हुई मौत मामले में सभी मृतक के आश्रितों को चार लाख की दर से अनुग्रह अनुदान दे दिया है. वज्रपात से दरभंगा और समस्तीपुर में दो-दो तथा शेखपुरा और भोजपुर में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई है. दरभंगा में एक की मृत्यु तेज आंधी में दीवार गिरने से हो गयी. खगड़िया जिला में ओलापात से 100 घायल हुए हैं.
इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 4300 की दर से भुगतान हुआ है. सरकार से सभी डीएम को क्षति का आकलन करने को कहा है. कृषि विभाग फसलों के नुकसान का सर्वे कर रहा है. औरंगाबाद, जहानाबाद, कटिहार, सुपौल, भोजपुर, सारण, नवादा, भागलपुर, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिले में अच्छी बारिश हुई है. मधेपुरा, गया, बेगुसराय, शेखपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनंज, मधेपुरा, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शिवहर, पटना वैशाली, चंपारण आदि जिलों में हल्की बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




