खुसरूपुर : इयरफोन लगा पार कर रहा था रेल फाटक, कटा
Updated at : 11 Apr 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

खुसरूपुर : बुधवार की शाम तकरीबन 6:42 बजे खुसरूपुर के डाउन लाइन से 14055 ब्रह्मपुत्र मेल पश्चिमी फाटक से गुजर रही थी.इसी दौरान एक युवक कान में इयरफोन लगाकर साइकिल लेकर रेल फाटक पार कर रहा था. कान में इयरफोन लगा होने की वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनायी नहीं दी और वह ट्रेन […]
विज्ञापन
खुसरूपुर : बुधवार की शाम तकरीबन 6:42 बजे खुसरूपुर के डाउन लाइन से 14055 ब्रह्मपुत्र मेल पश्चिमी फाटक से गुजर रही थी.इसी दौरान एक युवक कान में इयरफोन लगाकर साइकिल लेकर रेल फाटक पार कर रहा था. कान में इयरफोन लगा होने की वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनायी नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में युवक के शरीर के परखचे उड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन को आते देख उन लोगों ने आवाज लगा युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन कान में इयरफोन लगा होने की वजह से उसे कुछ भी सुनायी नहीं दिया.
ट्रेन से धक्का लगने के बाद युवक 50 मीटर दूर फेंका गया और साइकिल चकनाचूर हो गयी. मृतक की पहचान बैकटपुर रोहनटोला के रूदल कुमार (18 वर्ष), पिता स्व जगदीप दास के रूप में हुई है. गौरतलब है कि युवक का छेका हो चुका था. इसी महीने 17 अप्रैल को शादी होने वाली थी. रेल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
क्षेत्र की आवाज उठाने व समस्याओं का निदान करने वाले प्रत्याशी को ही वोट
सूबे की हाइ प्रोफाइल सीट पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में यूं तो अंतिम चरण में 19 मई को चुनाव होना है, लेकिन चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चा शुरू हो गयी है. यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य रूप से प्रत्याशी हैं. चुनावी चौपाल में छोटे कारोबारियों ने कहा कि जीएसटी उनके लिए मुद्दा रहेगा. फतुहा को पूर्ण अनुमंडल बनाने, फतुहा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी और जरूरी ट्रेनों के ठहराव, फतुहा रेलवे गुमटी पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग, शहर के सौंदर्यीकरण, एलइडी लाइट, टेंपो स्टैंड, चौक-चौराहों पर सुलभ शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था और शहर में सुंदर पार्क के फतुहावासियों के सपने जो उम्मीदवार पूरा करेगा वोट उसे ही देंगे.
कारोबारी सुरक्षित हैं और खुशनुमा माहौल कारोबार हो रहा है. एक अच्छी और स्थायी सरकार देने वाले को वोट देंगे. केंद्र और राज्य सरकार तक कारोबारियों और आम लोगों की आवाज पहुंचाने वाले को ही वोट देंगे.
राजनारायण कुमार
देश का विकास करने वाली पार्टी की सरकार केंद्र में बनायेंगे. अभी मतदान में समय है. इस पर विचार किया जायेगा कि किसे अपना प्रतिनिधि चुनना है. हमारे वोट से इस बार सबका कल्याण करने वाला प्रतिनिधि चुना जाना चािहए.
राजीव कुमार
फतुहा के विकास के प्रति गंभीर रहने और हमेशा क्षेत्र से जुड़े रहने वाले को सांसद बनायेंगे. हर छोटी-बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान देने वाला नेता चािहए. मांगों पर जो ध्यान देगा उसे ही प्रतिनिधि चुनेंगे.
टुनटुन साव
पेयजल, शौचालय, टेंपो स्टैंड का नहीं होना बड़ी समस्या है. इसे पूरा करने वाले को ही वोट देंगे, जो क्षेत्र के बारे में सोचेगा उसे अपना प्रतिनिधि चुनेंगें. साथ ही एक ऐसी सरकार भी चािहए जो देश के िवकास के बारे में सोचे.
प्रदीप कुमार
फतुहा की मूलभूत समस्याओं का निदान और फतुहा के विकास के प्रति गंभीर रहने वाले उम्मीदवार को ही अपना मत देकर लोकसभा में भेजेंगे. क्षेत्र में ऐसी बहुत सी मूलभूत समस्याएं हैं िजस पर कोई ध्यान नहीं देता हमें ऐसा प्रतिनिधि चािहए जो इन पर ध्यान दे.
बबन प्रसाद
फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव और फुट ओवरब्रिज निर्माण जरूरी है. इसे पूरा करने वाले को ही वोट करेंगे. इससे लोगांे को सुविधा होगी. ओम प्रकाश स्वर्णकार
जीएसटी छोटे कारोबारियों ने मुख्य मुद्दा रहेगा. देश हित में सशक्त सरकार की जरूरत है. इसे ध्यान में रखकर ही मतदान करेंगे.
रितेश कुमार
कारोबारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




