पटना : फरियादी महिलाओं ने किया हंगामा
Updated at : 09 Apr 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महिला फरियादियों ने सोमवार की शाम एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया. महिलाओं का कहना है कि थाने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है और यहां एसएसपी से मिलने नहीं दिया जाता है. महिलाओं का कहना था कि वह सुबह से बैठी रहीं लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं कराया गया. दानापुर से […]
विज्ञापन
पटना : महिला फरियादियों ने सोमवार की शाम एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया. महिलाओं का कहना है कि थाने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है और यहां एसएसपी से मिलने नहीं दिया जाता है.
महिलाओं का कहना था कि वह सुबह से बैठी रहीं लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं कराया गया. दानापुर से मीना देवी जमीन विवाद के मामले को लेकर आयी थी. इसी तरह से अनीता देवी मारपीट का मामला लेकर आलमगंज से आयी थी. आरोप था कि उनके भैसुर ने मारपीट किया था लेकिन पुलिस पैसा लेकर छोड़ देती है गिरफ्तार नहीं कर रही है.
यहां बता दें कि सोमवार की शाम प्रेसवार्ता के लिए कार्यालय पहुंची एसएसपी गरिमा मलिक आधे घंटे बाद मीटिंग में जाने के लिए निकल गयी. इस दौरान पहले से बैठे फरियादी उनसे मिल नहीं पाये. इसी बात से नाराज महिलाओं ने हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




