ePaper

पटना :20 को अररिया में होगी पीएम की सभा

Updated at : 08 Apr 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :20 को अररिया में होगी पीएम की सभा

पटना/नयी दिल्ली : 20 अप्रैल को अररिया में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनाव सभा होने जा रही है. हालांकि, अब तक अररिया के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन, उनका अररिया आना लगभग तय है. 11 अप्रैल को भागलपुर में उनकी सभा होने वाली है. इसकी तैयारी भी शुरू […]

विज्ञापन

पटना/नयी दिल्ली : 20 अप्रैल को अररिया में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनाव सभा होने जा रही है. हालांकि, अब तक अररिया के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन, उनका अररिया आना लगभग तय है. 11 अप्रैल को भागलपुर में उनकी सभा होने वाली है. इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है.अब तक प्रधानमंत्री की दो चुनाव सभाएं गया और जमुई में हो चुकी हैं.

इसके बाद तीसरी सभा भागलपुर में होगी. अगर अररिया वाला कार्यक्रम फाइनल होता है, तो यह चौथी सभा होगी. इधर, पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पीएम मोदी के नामांकन के वक्त पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं. यहां 19 मई को मतदान होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन