ePaper

सभी धार्मिक आयोजनों की होगी वीडियोग्राफी

Updated at : 06 Apr 2019 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
सभी धार्मिक आयोजनों की होगी वीडियोग्राफी

पटना : कसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राज्य में सभी तरह के धार्मिक आयोजन की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इन समारोहों में कोई भी प्रत्याशी धार्मिक भावना के तहत चुनावी लाभ लेने की कोशिश नहीं कर सकता. अगर ऐसा […]

विज्ञापन

पटना : कसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राज्य में सभी तरह के धार्मिक आयोजन की वीडियोग्राफी करायी जायेगी.

इन समारोहों में कोई भी प्रत्याशी धार्मिक भावना के तहत चुनावी लाभ लेने की कोशिश नहीं कर सकता. अगर ऐसा कोई प्रत्याशी लाभ उठाने का काम करता है, तो वीडियोग्राफी के आधार पर समीक्षा करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जायेगी.
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी ना तो धार्मिक स्थलों का उपयोग कर सकता है और नहीं किसी ऐसे धार्मिक समारोहों के माध्यम से वोट हासिल करने की अपील कर सकता है.
हाल के दिनों में रामनवमी और चैती छठ पर्व आने वाला है. रमजान का महीना भी चुनाव के दौरान है. लोकसभा चुनाव के दौरान यह आशंका है कि प्रत्याशियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर मतों को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन