राबड़ी ने जारी किया वीडियो कहा- जन-जन में लालू हैं कण-कण में लालू हैं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व राजद की वरिष्ठ नेत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है. वीडियो पूरी तरह से राजद सुप्रीमो पर केंद्रित है. मार्मिक गाने के माध्यम से मन की पीड़ा को रखते हुए राजद को वोट देने की अपील की गयी है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व उपमुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व राजद की वरिष्ठ नेत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है. वीडियो पूरी तरह से राजद सुप्रीमो पर केंद्रित है. मार्मिक गाने के माध्यम से मन की पीड़ा को रखते हुए राजद को वोट देने की अपील की गयी है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने टि्वटर हैंडल पर इसे डाला है.
राजद इस गाने को गांव-गांव में सुनायेगा और वीडियो को दिखायेगा. गाने के बोल हैं नैना थोड़े हैं नम, दिल में जरा सा गम, पर हिम्मत न टूटी न हुआ है हौसला कम. गाना में कहा गया है कि जन-जन में लालू है��, उनकी कसम लिए नया बिहार गढ़ना है. वो सबका समीहा हैं. एक- एक चोट का एक-एक वोट से मोल चुकायेंगे.
जयप्रकाश जनता दल के सिंबल पर तेज प्रताप के उम्मीदवार लड़ सकते हैं चुनाव : जय प्रकाश जनता दल के कैसर जमाल शुक्रवार को तेज प्रताप यादव से मिले. सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच राजनीतिक चर्चाएं हुईं. इसके बाद यह चर्चाएं होने लगी हैं कि तेज प्रताप अपने लोगों को जयप्रकाश जनता दल के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










