ePaper

पटना : फाइनांस कंपनी के मैनेजर को मारी गोली, चार पर केस

Updated at : 04 Apr 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फाइनांस कंपनी के मैनेजर को मारी गोली, चार पर केस

पटना : दीघा थाने के कुर्जी नाले पर मंगलवार की रात साढ़े दस बजे बाइक सवार अपराधियों ने एग्जीबिशन रोड स्थित होम क्रेडिट बैंक के डिस्ट्रिक्ट सेल्स मैनेजर रविरंजन कुमार (कुर्जी कोठिया, विकास नगर नाला) को गोली मार दी. एक छर्रा उसके दोस्त मुकेश के पैर में भी लगा है. इसमें रविरंजन व मुकेश घायल […]

विज्ञापन
पटना : दीघा थाने के कुर्जी नाले पर मंगलवार की रात साढ़े दस बजे बाइक सवार अपराधियों ने एग्जीबिशन रोड स्थित होम क्रेडिट बैंक के डिस्ट्रिक्ट सेल्स मैनेजर रविरंजन कुमार (कुर्जी कोठिया, विकास नगर नाला) को गोली मार दी. एक छर्रा उसके दोस्त मुकेश के पैर में भी लगा है.
इसमें रविरंजन व मुकेश घायल हो गये. रविरंजन के पेट में गोली लगी है. घायलावस्था में रविरंजन को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है. रविरंजन के बयान के आधार पर दीघा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में नाला पर के रहने वाले नंदन, उसके दोस्त व कुर्जी गेट नंबर 64 निवासी सुजीत उर्फ स्टेयरिंग, दीघा निवासी निराला व राहुल को आरोपित बनाया गया है. पुलिस उनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि रविरंजन मूल रूप से कुर्जी नाले के पास का रहने वाला है. उसका एक और मकान दानापुर के तकियापर इलाके में बन रहा है. मकान में काम कराने के बाद रविरंजन बाइक से अपने मुहल्ले में पहुंचा और नाले के समीप खड़े अपने दोस्तों मुकेश कुमार, चंदन कुमार, सूरज व श्याम के साथ अंडा खाने लगा.
इसी बीच उनका बड़ा भाई दिलीप कुमार पहुंचा और वह उनसे बाइक लेकर किसी काम से वहां से चला गया. इतने में ही दो बाइक पर सवार छह युवक पहुंचे और चारों ओर से घेर कर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे. इसके बाद वे लोग पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगे. ये लोग जब तक कुछ समझते तब तक रविरंजन के पेट में गाेली लग चुकी थी और छर्रा छिटक कर मुकेश के पैर में लग गया.
दिन में हुई मारपीट के बाद शाम को दिया अंजाम
रविरंजन के बड़े भाई दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिन में किरायेदार नंदन व स्थानीय युवक प्रीतम के बीच विवाद व मारपीट हुई थी. इसके बाद शाम में भी झंझट हुआ था. लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया था और फिर दोनों चले गये थे.
इसके बाद नंदन व उसके साथियों ने मिल कर फायरिंग की. उन लोगों ने यह समझा कि नाला पर उन लोगों के साथ प्रीतम भी है. इसलिए करीब पांच-छह राउंड फायरिंग की. उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. दीघा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नंदन से इन लोगों का विवाद एक सप्ताह पहले हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन