पटना : रिटायर्ड इंजीनियर की 88 लाख की अवैध संपत्ति जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : इडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएचइडी के सीवान कार्यालय से रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता रामाधार राम की 88 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त संपत्ति की सरकारी कीमत 88.61 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है, जबकि बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है. जब्त संपत्तियों में पूर्वी चंपारण के बरियारपुर […]
विज्ञापन
पटना : इडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएचइडी के सीवान कार्यालय से रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता रामाधार राम की 88 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त संपत्ति की सरकारी कीमत 88.61 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है, जबकि बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है. जब्त संपत्तियों में पूर्वी चंपारण के बरियारपुर में मौजूद उनका पैतृक घर भी शामिल है. इसकी कीमत 8.85 लाख से ज्यादा है.
इसके अलावा बरियारपुर में ही करीब 24.92 लाख का एक एकड़ 78 डिसमिल का प्लॉट और सीतामढ़ी समेत आसपास के इलाकों में मौजूद 39.55 लाख से ज्यादा कीमत के 10 प्लॉट जब्त किये गये हैं. उनके पास मौजूद चार वाहनों को भी जब्त किया गया है, जिनकी कीमत 12 लाख से ज्यादा है. इनमें दो कारें और दो बाइकें हैं.
दो वाहन कार्यपालक अभियंता और दो वाहन उनके बेटे के नाम पर हैं. मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में मौजूद करीब एक दर्जन बैंक खातों को सीज किया गया, जिनमें 1.84 लाख से ज्यादा रुपये जमा हैं. 1.41 लाख से ज्यादा की चार बीमा पॉलिसी भी जब्त हुई है. रामाधार राम पर 2013 में राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी.
उस दौरान उनके खिलाफ छापेमारी की गयी थी, जिसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी की बात सामने आयी थी. सेवा के दौरान उन्होंने काफी अवैध संपत्ति जमा की थी. इसके मद्देनजर उनके खिलाफ पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए मामला इडी को ट्रांसफर किया गया था. इडी ने 2017 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी. इसके बाद जब्ती की यह कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










