पूर्व सांसद ने कहा - झारखंड में चाहते हैं नीतीश का सुशासन मॉडल, सालखन मुर्मु जदयू में हुए शामिल

Updated at : 01 Apr 2019 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने कहा - झारखंड में चाहते हैं नीतीश का सुशासन मॉडल, सालखन मुर्मु जदयू में हुए शामिल

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ओडिशा के मयूरभंज के पूर्व भाजपा सांसद सालखन मुर्मु रविवार को जदयू में शामिल हो गये. कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया था. वहां से पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर सालखन मुर्मु ने कहा कि वह झारखंड में नीतीश […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ओडिशा के मयूरभंज के पूर्व भाजपा सांसद सालखन मुर्मु रविवार को जदयू में शामिल हो गये. कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया था.

वहां से पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर सालखन मुर्मु ने कहा कि वह झारखंड में नीतीश का सुशासन मॉडल चाहते हैं. मुर्मू ने कहा कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार से झारखंड अलग हुआ. वहां खनिज संपदा हैं, लेकिन जैसा विकास होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ.
इसका कारण यह है कि वहां सुशासन, बेहतर व्यवस्था और एक्शन प्लान की कमी थी. इसके विपरीत बिहार में खनिज संपदा नहीं थी, उद्योग नहीं हैं, इसके बावजूद नीतीश सरकार की व्यवस्था, सुशासन और एक्शन प्लान से बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है. शराबबंदी सफलतापूर्वक लागू हुई.
चुनाव प्रचार में होंगे शामिल : बिहार के लोकसभा चुनाव के बारे में सालखन मुर्मु ने कहा कि वह पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में जाकर वहां के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे.
उन्होंने कहा कि 12वीं और 13वीं लोकसभा में सांसद रहने के दौरान संघर्ष कर संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाया. वर्तमान में आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले संथालियों के लिए कार्य कर रहे हैं.
पांच राज्यों में मजबूत होगा जदयू
मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सालखन मुर्मु के आने से जदयू बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में मजबूत होगा. उन्होंने मुर्मु के अब तक के कामों की तारीफ की.
इस अवसर पर झारखंड जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो, झारखंड के जदयू प्रभारी अरुण कुमार, झारखंड के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, सुमित्रा मुर्मु, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
युवा जदयू नेता पर की गयी कार्रवाई
पटना. जदयू की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए मुजफ्फरपुर के महानगर अध्यक्ष अमित विक्रम और प्रदेश महासचिव इंद्रकांत उर्फ बब्लू पर कार्रवाई करते हुए उन्हें युवा जदयू से बाहर कर दिया है.
यह कार्रवाई युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के निर्देशानुसार जदयू अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रियरंजन पटेल ने की है. इसकी जानकारी युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सेतू ने दी. नयी व्यवस्था के तहत जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर पप्पू कुशवाहा ही महानगर का कार्यभार संभालेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन