तेजस्वी ने कहा- अभी से ही पैनिक हो गये हैं बाबा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि तनिक माथा ठंडा रखिए, चौबे जी नहीं तो माइंडवा ब्लास्ट हो जायेगा. हार देख अभी से ही पैनिक हो गये, अभी तो मई बांकिए है. कंट्रोल बाबा कंट्रोल. उन्होंने कहा कि साथियों आपको सरकार की तरफ से नौकरी और रोजगार […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि तनिक माथा ठंडा रखिए, चौबे जी नहीं तो माइंडवा ब्लास्ट हो जायेगा. हार देख अभी से ही पैनिक हो गये, अभी तो मई बांकिए है.
कंट्रोल बाबा कंट्रोल. उन्होंने कहा कि साथियों आपको सरकार की तरफ से नौकरी और रोजगार चाहिए. कृषि और किसानों की बेहतरी शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं चाहिए या फिर धर्म, मंदिर-मस्जिद और गड़े मुर्दे उखाड़ने वाले मुद्दे चाहिए.
जिनका आपके जीवन से कोई सरोकार नहीं है. फैसला आपको करना है. इधर, तेजस्वी यादव सोमवार को पूर्णिया के गढ़ बनैली हाइस्कूल मैदान, कटिहार के बरारी स्थित जागेश्वर हाइस्कूल मैदान और भागलपुर के लोकनाथ हाइस्कूल मैदान जगदीशपुर में चुनाव प्रचार को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










