ePaper

पीएमसीएच में चार घंटे चला रेप पीड़ित बच्ची का ऑपरेशन, गंभीर

Updated at : 31 Mar 2019 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
पीएमसीएच में चार घंटे चला रेप पीड़ित बच्ची का ऑपरेशन, गंभीर

पटना : छपरा में दुष्कर्म की शिकार हुई सात साल की बच्ची को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने बचा लिया. शनिवार को पीड़िता का करीब चार घंटे से अधिक ऑपरेशन चला. फिलहाल वह आइसीयू में भर्ती है. ऑपरेशन के बाद बच्ची को होश आ गया है. उधर, पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों […]

विज्ञापन

पटना : छपरा में दुष्कर्म की शिकार हुई सात साल की बच्ची को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने बचा लिया. शनिवार को पीड़िता का करीब चार घंटे से अधिक ऑपरेशन चला.

फिलहाल वह आइसीयू में भर्ती है. ऑपरेशन के बाद बच्ची को होश आ गया है. उधर, पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है.
आइसीयू में बच्ची की मां के अलावा सुरक्षा कर्मी तैनात है. पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ आरके जैमेयार ने कहा कि शुक्रवार की रात को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया. बच्ची को दरिंदगी के साथ बलात्कार किया गया है. लेकिन ऑपरेशन व बेहतर इलाज के बाद उसे बचा लिया गया है.
अभी बच्ची की आधी सर्जरी ही हुई है. शिशु रोग के डॉक्टरों की ओर से सर्जरी करना बाकी है. गौरतलब कि छपरा की रहने वाली सात साल की बच्ची को घर में घुस कर दुष्कर्म किया था. उसके शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान भी बताये जा रहे हैं.
महिला आयोग ने लिया बयान
पीएमसीएच के आइसीयू में भर्ती रेप पीड़ित मासूम बच्ची को देखने बिहार राज्य महिला आयोग की टीम शनिवार को पहुंची. महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने बच्ची को देखा और परिजनों से मुलाकात कर मुख्य-मुख्य प्वाइंट नोट किये.
साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज करने की मांग किया. दिलमणी मिश्रा ने कहा कि इन दिनों दुष्कर्म की घटनाएं अधिक देखने को मिल रही है.
लेकिन उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग किया. मिश्रा के साथ टीम के कई सदस्य पीएमसीएच बच्ची को देखने पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन