पटना : अपने डिप्टी सीएम के कार्यकाल की तेजस्वी उपलब्धि बताएं : संजय सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 8:42 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव अपने बीस महीने के डिप्टी सीएम कार्यकाल की उपलब्धि भी बताएं. उसमें ये भी बताएं कि मॉल और मिट्टी घोटाला करने में किस तरह से लगे रहे. पंद्रह हजार करोड़ रुपये उन्होंने कहां से कमाये, उन पर भी केस […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव अपने बीस महीने के डिप्टी सीएम कार्यकाल की उपलब्धि भी बताएं. उसमें ये भी बताएं कि मॉल और मिट्टी घोटाला करने में किस तरह से लगे रहे. पंद्रह हजार करोड़ रुपये उन्होंने कहां से कमाये, उन पर भी केस दर्ज है, इन बातों की भी लोगों को जानकारी दें. लोग ये सुनकर खूब ताली बजायेंगे. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को जनता के सामने झूठ बोलने में शर्म आनी चाहिए.

वे गरीबों को लूटते रहेंगे और अमीर दर अमीर बनते रहेंगे. उन्हें जनता के सामने अपने गुनाहों के लिए माफी मांगना चाहिए. वे अपने पापों को स्वीकार करें तब कुछ फायदा होगा, नहीं तो जनता ने राजद वालों को नकार ही दिया है. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि वे जनता के सामने अपनी योग्यता भी बताएं. अपनी शिक्षा और व्यवसाय के बारे में बताएं. लोग ये जानना चाहते हैं कि जो व्यक्ति मंच पर बोल रहा है, वो कितना काबिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन