देवघर से एक कार्टन शराब लाया था पटना, पकड़ा गया
Updated at : 26 Mar 2019 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली पुलिस ने एक कार्टन शराब के पाउच के साथ तस्कर बॉबी सिंह को स्टेशन गोलंबर के पास पकड़ लिया. बॉबी सिंह हमेशा शराब की देशी व विदेशी बोतलों को पटना लाता था और पटना जंक्शन पर एक होटल संचालक को बेच कर रुपया लेकर निकल जाता था. वह हमेशा की तरह ही […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली पुलिस ने एक कार्टन शराब के पाउच के साथ तस्कर बॉबी सिंह को स्टेशन गोलंबर के पास पकड़ लिया. बॉबी सिंह हमेशा शराब की देशी व विदेशी बोतलों को पटना लाता था और पटना जंक्शन पर एक होटल संचालक को बेच कर रुपया लेकर निकल जाता था. वह हमेशा की तरह ही पटना जंक्शन के पास शराब की बोतलों को सप्लाइ करने के लिए पहुंचा और पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया.
पुलिस के समक्ष इसने उन लोगों के नामों की जानकारी दी है, जिन्हें यह शराब सप्लाइ करता था. पुलिस इसके बयान का सत्यापन करने में लगी है. पकड़े जाने के बाद बॉबी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देवघर में दिहाड़ी मजदूर का काम करता है. लेकिन बिहार में जब से शराब बंदी हुई है तो वह शराब को वहां से ला कर पटना में बेचने लगा. इसमें उसे अच्छे पैसे भी हो जाते थे और मेहनत भी ज्यादा नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




