ePaper

फुलवारीशरीफ : ट्रेन से कट आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा पाया तो फांसी लगा ली

Updated at : 25 Mar 2019 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : ट्रेन से कट आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा पाया तो फांसी लगा ली

फुलवारीशरीफ : बीपीएसपी की तैयारी करने वाला 27 वर्षीय छात्र ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, तो उसने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली. यह बात युवक के द्वारा अंग्रेजी में लिखे गये बरामद सुसाइड नोट से उजागर हुई है. यह घटना शनिवार की देर रात बेऊर थाने की हरिशचंद्र […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बीपीएसपी की तैयारी करने वाला 27 वर्षीय छात्र ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, तो उसने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली. यह बात युवक के द्वारा अंग्रेजी में लिखे गये बरामद सुसाइड नोट से उजागर हुई है. यह घटना शनिवार की देर रात बेऊर थाने की हरिशचंद्र नगर काॅलोनी में एक निजी लाॅज में हुई.
जानकारी के मुताबिक अरवल निवासी 27 वर्षीय विभाष कुमार ने मानसिक तनाव में आकर अपने ही मफलर से फंदा बना पंखे से हूक में लटक कर आत्महत्या कर ली.
निजी लाॅज में रह रहे अन्य छात्राओं ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा. मृतक एक वर्ष से लाॅज में रह रहा था. मृतक के पिता अशोक सिंह अरवल में रह कर प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते हैं. बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है.
जिंदगी से तंग आकर गलत कदम उठा रहा हूं. आत्महत्या करना हमारा अतांरिक मामला है. इस से पहले ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने मन बना लिया था, मगर डर गया. ट्रेन से आगे कूद नहीं सका. आत्महत्या होली के समय नहीं की ताकि परिवार और मित्रों की होली खराब न हो. पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने से डिप्रेशन में था. हमेशा परीक्षा का दबाव होने से अकेला रहना पड़ता था. कुछ समय के लिए डिप्रेशन का इलाज भी चला.
इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो सका. अब हमारी जिंदगी व्यर्थ हो गयी. हर रोज हमारी जिंदागी कठिनाई से गुजर रही थी. अत: मैं होश हवास में हूं मगर मानसिक तनाव , भूलने की आदत हो गयी है. थानेदार प्रवेश भारती ने बताया कि पूरी तरह से आत्महत्या है. मृतक डिप्रेशन में चल रहा था और दवा भी खा रहा था. मृतक के लिखावट की भी उसकी अन्य काॅपी से मिलान करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन