सुशील मोदी ने भाजपा के ”शत्रु” को दी सलाह, कहा- उम्र के इस पड़ाव में मत कराइये और फजीहत, नहीं तो…

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर सलाह देते हुए बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को सलाह दी है कि उम्र के इस पड़ाव में और अधिक फजीहत ना कराएं और चुनावी जंग छोड़ दें. साथ […]
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर सलाह देते हुए बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को सलाह दी है कि उम्र के इस पड़ाव में और अधिक फजीहत ना कराएं और चुनावी जंग छोड़ दें. साथ ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को पोलिंग एजेंट तक मिलने को लेकर सवाल उठाये हैं. सुशील मोदी ने इशारों-इशारों में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर भी निशाना साधा है.
सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ‘शत्रु जी मुफ्त की मित्रवत सलाह है. उम्र के इस पड़ाव पर अपनी और फजीहत मत कराइए. पटना साहिब में भाजपा के पांच एमएलए हैं. पोलिंग एजेंट भी आपको मिलना मुश्किल हो जायेगा. बेहतर होगा, चुनावी जंग छोड़ दें और यशवंत क्लब में शामिल हो जाएं.’
‘शत्रुजी ‘@ShatruganSinha मुफ़्त की मित्रवत सलाह है ।उम्र के इस पड़ाव पर अपनी और फजियत मत कराइए।
पटना साहिब में पाँच भाजपा के mla हैं ।पोलिंग एजेंट भी आपको मिलना मुसकिल हो जाएगा ।बेहतर होगा चुनावी जंग छोड़ दें और यशवंत क्लब में शामिल हो जायें।— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 24, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










