विमान में बिगड़ी युवक की तबीयत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E811से कोलकाता से पटना आ रहे एक 32 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उसके शरीर में ऑक्सीजन का सांद्रण घट कर 80 फीसदी तक आ गया, जिससे उसका रक्तचाप घट कर 80/60 पर आ गया था. यात्री अपने हाथ-पैर को भी हिला-डुला नहीं पा रहा था. […]
विज्ञापन
पटना : शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E811से कोलकाता से पटना आ रहे एक 32 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उसके शरीर में ऑक्सीजन का सांद्रण घट कर 80 फीसदी तक आ गया, जिससे उसका रक्तचाप घट कर 80/60 पर आ गया था.
यात्री अपने हाथ-पैर को भी हिला-डुला नहीं पा रहा था. इसे देखते हुए फ्लाइट के कर्मियों ने एटीसी को सूचना दी और वहां से टर्मिनल मैनेजर होते हुए एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिलने के बाद विमान के लैंड करने से पहले ही डॉ अंशु अंकित की टीम तैयार थी.
विमान के पार्क होते ही टीम विमान में गयी और यात्री को कुछ दवाएं देकर मेडिकल इंसपेक्शन रूम में लाया गया. वहां उसको ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया गया. मरीज की स्थिति देखने से हार्ट अटैक की आशंका लग रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










