पटना : प्रभात खबर की लेखन प्रतियोगिता

Updated at : 20 Mar 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रभात खबर की लेखन प्रतियोगिता

फुलवारी की जबीं फातिमा को मिला पहला पुरस्कार पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रभात खबर की ओर से महिला सशक्तीकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित ‘ लेखन प्रतियोगिता ‘ का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस प्रतियोगिता में फुलवारीशरीफ सेक्टर तीन की जबीं फातिमा को पहला पुरस्कार मिला […]

विज्ञापन
फुलवारी की जबीं फातिमा को मिला पहला पुरस्कार
पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रभात खबर की ओर से महिला सशक्तीकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित ‘ लेखन प्रतियोगिता ‘ का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस प्रतियोगिता में फुलवारीशरीफ सेक्टर तीन की जबीं फातिमा को पहला पुरस्कार मिला है.
दूसरा पुरस्कार बेगूसराय सुहृद नगर यशपाल नगर की अंजीला और तीसरा पुरस्कार पटना चकारम मोड़, बुद्धा कॉलोनी की डॉ पूनम कुमारी ने जीता. बेस्ट हैंडराइटिंग के पुरस्कार के लिए कटिहार मनिहार के दिपांशु गुहा को चुना गया है. इस विषय पर मेल, वाट्सएप और पोस्ट के माध्यम से 100 से भी ज्यादा लेख आये. निर्णायकों ने सभी लेखों का अच्छे से आकलन करने के बाद परिणाम जारी किया है.
प्रतियोगिता के विजेताओं के लेख नाम व फोटो सहित प्रभात खबर के विशेषांक सुरभि में प्रकाशित किये जायेंगे. मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी वर्ग व व्यवसाय की महिलाओं से ‘ महिला सशक्तीकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका’ विषय पर लेख आमंत्रित किये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन