30 जनवरी को बिहार भर में हुई आइटीआइ परीक्षा रद्द

Updated at : 19 Mar 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
30 जनवरी को बिहार भर में हुई आइटीआइ परीक्षा रद्द

पटना : बिहार में 30 जनवरी को आयोजित आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. श्रम संसाधन विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद इसके लिए केंद्र सरकार को अपनी अनुशंसा भेजी थी, लेकिन केंद्र ने दोबारा विचार कर श्रम संसाधन विभाग, बिहार से रिपोर्ट मांगी थी. जब […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में 30 जनवरी को आयोजित आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. श्रम संसाधन विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद इसके लिए केंद्र सरकार को अपनी अनुशंसा भेजी थी, लेकिन केंद्र ने दोबारा विचार कर श्रम संसाधन विभाग, बिहार से रिपोर्ट मांगी थी. जब बिहार से दोबारा रिपोर्ट भेजी गयी, तो इसे रद्द कर दिया गया. इसकी सूचना विभाग को मिल गयी है. वहीं, इसके पहले 31 जनवरी की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है. अब 30 व 31 की परीक्षाएं दोबारा से ली जायेंगी.
इसके लिए बिहार से डेट शीट भेजी जायेगी. केंद्र से स्वीकृति के बाद दोनों परीक्षाएं दोबारा होंगी. नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार में 30 जनवरी को हुई आइटीआइ परीक्षा राज्य भर में रद्द कर दी गयी है. सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की गयी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन