गिरिराज सिंह ने चुप्पी तोड़ी, नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने पर बोले- इसकी नहीं थी उम्मीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 3:53 PM
पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद सोमवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी. गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा, ‘’मुझे कोई उम्मीद नहीं थी. मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, […]
पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद सोमवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी. गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा, ‘’मुझे कोई उम्मीद नहीं थी. मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लड़ेंगे.’ यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरीराज ने कहा ‘’मैं नहीं जानता. इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बतायेंगे.’
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको पता था कि नवादा की सीट लोजपा को दी जा रही है, गिरिराज ने कहा ‘’मुझे कुछ पता नहीं. यह प्रदेश अध्यक्ष बतायेंगे.’ गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा.’
उल्लेखनीय है कि गिरिराज 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट से विजयी हुए थे. बिहार में राजग द्वारा रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा के अनुसार नवादा लोकसभा सीट अब लोजपा के खाते में चली गयी है जिसके बाद से गिरिराज के भाजपा को सीट साझा के तहत मिली बेगूसराय की सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है.
ये भी पढ़ें… लालू यादव के वार्ड की जांच की गयी थी किसी तरह की छापेमारी नहीं : अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










