पटना : महागठबंधन के हित में कुर्बानी देने को तैयार

Updated at : 17 Mar 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन के हित में कुर्बानी देने को तैयार

पटना : जापलो के संरक्षक व मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने अपने को महागठबंधन का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा के सिटिंग सांसद होने के कारण वहां हमारा अधिकार बनता है. इसके बावजूद हम देश व महागठबंधन के हित में कोई भी त्‍याग व कुर्बानी को तैयार हैं. कांग्रेस का कोई भी […]

विज्ञापन
पटना : जापलो के संरक्षक व मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने अपने को महागठबंधन का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा के सिटिंग सांसद होने के कारण वहां हमारा अधिकार बनता है. इसके बावजूद हम देश व महागठबंधन के हित में कोई भी त्‍याग व कुर्बानी को तैयार हैं.
कांग्रेस का कोई भी निर्णय स्वीकार होगा. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है. कार्यकारिणी की बैठक में पप्पू यादव को कोई भी फैसला लेने को अधिकृत किया गया.
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव से मेरा कोई मतभेद नहीं है. उनके साथ हमारा व्‍यक्तिगत संबंध आज भी अच्छा है. शरद यादव बड़े नेता हैं. वे कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं. महागठबंधन में कांग्रेस व राजद के बाद सबसे बड़ा जनाधार जन अधिकार पार्टी का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन