डकैती मामले में पुलिस चालक समेत चार पकड़ाये
Updated at : 16 Mar 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रामकृष्णा नगर व कंकड़बाग में हुए ताबड़तोड़ डकैती के मामले में पुलिस को सफलता मिल गयी है और घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को पकड़ लिया गया है. इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ ही लूटे गये माल की बरामदगी को लेकर पुलिस पटना के साथ ही सटे […]
विज्ञापन
पटना : रामकृष्णा नगर व कंकड़बाग में हुए ताबड़तोड़ डकैती के मामले में पुलिस को सफलता मिल गयी है और घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को पकड़ लिया गया है. इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ ही लूटे गये माल की बरामदगी को लेकर पुलिस पटना के साथ ही सटे जिलों मसलन वैशाली व नालंदा में छापेमारी कर रही है.
पुलिस फिलहाल इस गिरोह के सदस्यों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है. लेकिन यह तय है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. खास बात यह है कि एसआइटी टीम में शामिल पदाधिकारियों से उनका सरकारी मोबाइल नंबर ले लिया गया है और प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है.
कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अशोक कुमार व जक्कनपुर के थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद को छापेमारी में लगाया गया है और दाेनों ही थानों का काम प्रभारी थानाध्यक्ष से चलाया जा रहा है. सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि छापेमारी चल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
सूत्रों के अनुसार डकैती मामले में पटना पुलिस की टीम ने नालंदा में छापेमारी कर अजीत नाम के व्यक्ति को पकड़ा है और उसके साथ ही अजीत के साला व पुलिस विभाग में चालक संजीत को पकड़ लिया. हालांकि पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी से फिलहाल इन्कार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




