पटना : पनबिजली की 430 मेगावाट की इकाइयां बनेंगी
Updated at : 15 Mar 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में पनबिजली की चार सौ तीस मेगावाट की इकाइयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत रोहतास जिले के इंद्रपुरी में तीन सौ मेगावाट, कोसी नदी पर एक सौ तीस मेगावाट की डगमारा परियोजना और सुपौल के राजापुर में सात सौ किलोवाट की परियोजना शामिल हैं. इन परियोजना के […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में पनबिजली की चार सौ तीस मेगावाट की इकाइयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत रोहतास जिले के इंद्रपुरी में तीन सौ मेगावाट, कोसी नदी पर एक सौ तीस मेगावाट की डगमारा परियोजना और सुपौल के राजापुर में सात सौ किलोवाट की परियोजना शामिल हैं. इन परियोजना के निर्माण के लिए जल्द ही डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा. इन्हें चलाने की जिम्मेवारी टेंडर के माध्यम से कंपनी को सौंपी जायेगी.
जल विद्युत निगम के सूत्रों का कहना है कि डगमारा जल विद्युत परियोजना में पच्चीस टर्बाइन लगेगी. प्रति टर्बाइन दो हजार क्युसेक जल प्रवाह की जरूरत के हिसाब से कम से कम पचास हजार क्युसेक कोसी में जलस्राव चाहिए तब इसकी क्षमता 126 मेगावाट उत्पादन की होगी. इसी तरह इंद्रपुरी परियोजना में भी बिजली उत्पादन के लिए जलस्राव पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए.
नये मॉडल पर होगा काम
बिहार राज्य जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक सह ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं की देखरेख, संचालन और बिजली उत्पादन की जिम्मेवारी नये मॉडल के आधार पर होगी. इन परियोजनाओं का संचालन करने वाली कंपनियों को प्रति यूनिट बिजली उत्पादन की दर से पैसा मिलेगा. पहले यह पैसा तय खर्च के आधार पर दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




