पटना : बार काउंसिल के सदस्यों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 8:12 AM
पटना : अपने ही संस्था में हुए वित्तीय अनियमितता के खिलाफ बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने पहली बार दो दिवसीय धरना कौंसिल के प्रांगण में दिया. शनिवार धरना का दूसरा दिन था.सूबे के वकीलों के कल्याणार्थ धरना पर बैठे इन सदस्यों ने बार कौंसिल के कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि […]
पटना : अपने ही संस्था में हुए वित्तीय अनियमितता के खिलाफ बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने पहली बार दो दिवसीय धरना कौंसिल के प्रांगण में दिया. शनिवार धरना का दूसरा दिन था.सूबे के वकीलों के कल्याणार्थ धरना पर बैठे इन सदस्यों ने बार कौंसिल के कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2007 से अब तक काउंसिल में ऑडिट नहीं कराया गया. इसके अलावा अनेक प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं यहां व्याप्त है.
ऑडिट और वित्तीय अनियमितता की जांच करने को लेकर सदस्यों की मांगों को पूर्व और वर्तमान चेयरमैन द्वारा नजरअंदाज किया जाता रहा है. इसी का परिणाम है कि कौंसिल के सदस्यों को अपनी ही संस्था के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है.वकीलों के कल्याण के लिए स्थापित बार कौंसिल द्वारा वकीलों के कल्याण का काम नही किया जा रहा है. धरना बिहार स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन धर्मनाथ प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शुरू किया गया है.
कानूनी कार्रवाई की मांग की
सदस्यों ने 2007 से अब तक काउंसिल का ऑडिट कराने के साथ ही दोषी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन वरीय अधिवक्ता ललित किशोर हैं. वे राज्य के महाधिवक्ता भी हैं. धरना पर बैठने वालों में जय प्रकाश सिंह, शशि एस किशोर ,पंकज कुमार, जितेंद्र नारायण सिन्हा, नीतू झा समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










